रसायनशास्त्र क्या है। रसायनशास्त्र से आप क्या समझते है।
रसायनशास्त्र किसे कहते है।
उत्तर:--विज्ञान की वह शाखा जिसमें पदार्थों के गुण, संघटन और संरचना का अध्ययन किया जाता है रसायन विज्ञान कहलाती है।
(1) chemistry अर्थात् रसायन विज्ञान की उत्पत्ति मिस्र के प्राचीन शब्द 'कीमीया' से हुई है, जिसका अर्थ है काला रंग। मिस्र के लोग काली मिट्टी को 'केमि' कहते थे जिसका अर्थ है-- काला रंग
(2) लेवोसिए (Levosier) को रसायन विज्ञान का पिता कहा जाता है।
रसायन विज्ञान की शाखाएं
रसायन विज्ञान को निम्नलखित भागों में विभाजित किया गया है--
1. अकार्बनिक रसायन विज्ञान:-रसायन विज्ञान की इस शाखा में तत्व,उनकी प्रकृति और उनसे बनने वाले यौगिकों का अध्ययन किया जाता है।
2. भौतिक रसायन विज्ञान:- इसमें भौतिक अभिक्रियाओं के नियमों तथा सिद्धांतों का अध्ययन किया जाता है।
3. कार्बनिक रसायन विज्ञान:- इस शाखा में कार्बन व उसके यौगिको का अध्ययन किया जाता है।
4. जैव रसायन विज्ञान:- यह जीवन प्रणाली में अंतर्निहित रासायनिक परिवर्तन के अध्ययन से सबंधित है।
5. विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान:- रसायन विज्ञान की इस शाखा में पदार्थों की पहचान तथा उनकी मात्रा निर्धारित करने का अध्ययन किया जाता है।
6. नाभिकीय रसायन विज्ञान:-इस विज्ञान के अन्तर्गत नाभिकीय क्रियाओं, रेडियो सक्रिय तत्व और इनके उपयोगों का अध्ययन किया जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें