संदेश

पदार्थ का वर्गीकरण 9th, 9th रसायन शास्त्र के नोट्स अध्याय 2,

  रासायनिक संरचना के आधार पर पदार्थों का वर्गीकरण (Classification Based on Chemical Constitution) :-- रासायनिक संरचना के आधार पर पदार्थ को तीन वर्गों में विभाजित किया जा सकता है--         (A) तत्व        (B) यौगिक        (C) मिश्रण (A) तत्व :-- पदार्थ का वह शुद्ध और सरलतम रूप जो किसी भी भौतिक या रासायनिक विधि द्वारा दो या दो से अधिक सरल द्रव्यों में विभाजित नहीं किया जा सकता है तत्व कहलाता है। जैसे--हाइड्रोजन, ऑक्सिजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, तांबा, चांदी ,सोना आदि। * तत्व की विशेषताएं:-- (1) यह एक ही प्रकार के परमाणुओं से बना होता है। (2) अन्य तत्वों के गुणों से भिन्न किसी तत्व के कुछ विशिष्ट गुण होते हैं। तत्व को किसी भी रासायनिक या भौतिक विधि द्वारा दो या दो से अधिक सरल द्रव्यों में विभाजित नहीं किया जा सकता है।     तत्वों का वर्गीकरण (Classification of Elements) -- तत्व मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं--        1. धातु (metals)        2. अधातु (nonmetals) 1. धातु (metals...

हमारे परिवेश के पदार्थ वन लाइनर

 *कोई भी चीज जो स्थान घेरे, जिसमें द्रव्यमान हो और जो अवरोध उत्पन्न करे, पदार्थ कहलाती है। # पदार्थ का वह शुद्ध रूप जिसकी एक निश्चित संरचना हो एवं जिसके स्पष्ट गुण हो, द्रव्य कहलाते है। # पदार्थ तीन अवस्थाओं में पाया जाता है-- ठोस, द्रव और गैस। # पदार्थ के कणों के मध्य स्थित बल अंतरा-अणुक-आकर्षण बल कहलाता है। # ठोस पदार्थ की आकृति और उसके आयतन निश्चित होते हैं। # द्रव पदार्थ की आकृति निश्चित नहीं होती , किन्तु उसका आयतन निश्चित होता है। # गैसीय पदार्थ की आकृति और आयतन दोनों अनिश्चित होते हैं। # ठोस पदार्थ असंपिडिय होते हैं। # द्रव पदार्थ भी लगभग असंपिडय होते हैं। # गैसीय पदार्थ संपिडय होते हैं। # पदार्थ के कण अनवरत गतिमान रहते हैं। # ताप में वृद्धि होने पर पदार्थ के कण अधिक तेजी से गमन करने लगते हैं। # दाब की इकाई पास्कल होती है। # पदार्थ की चतुर्थ अवस्था प्लाज्मा अवस्था कहलाती है। # पदार्थ की पंचम अवस्था बोस--आइंस्टाइन कंडेंसेट कहलाती है। # द्रव का कवाथनांक जितना ही कम होता है उसका वाष्पन उतनी ही तेजी से होता है। # द्रव का ताप जितना ही अधिक होगा उतनी ही तीव्रता से द्रव का वाष्पन ह...

हमारे परिवेश के पदार्थ। पदार्थ की प्रकृति, पदार्थ एवं उसकी प्रकृति, वर्ग 9 रसायन विज्ञान पहला चैप्टर 1 notes

(1)   पदार्थ क्या है? उत्तर-- कोई भी वस्तु जो कुछ स्थान घेरे, जिसमें द्रव्यमान एवं आयतन हो, और जो अवरोध उत्पन्न करे, पदार्थ कहलाती है। जैसे:- कुर्सी, टेबल, ईट, हवा, पानी आदि।        पदार्थ की भौतिक प्रकृति 1. पदार्थ कणों का बना होता है। 2. पदार्थ के कण अत्यंत सूक्ष्म होते हैं। 3. पदार्थ के कण अनवरत गतिशील रहते हैं। 4. पदार्थ के कण एक - दूसरे को आकर्षित करते हैं। 5. पदार्थ के कणों के बीच स्थान होता है। (2) अंतरा-अणुक आकर्षण बल (intermolecular force of attraction) किसे कहते हैं? उत्तर--पदार्थ के कणों के बीच एक प्रकार का आकर्षण बल कार्यरत रहता है जिसे अंतरा-अणुक आकर्षण बल कहते हैं। इसी बल के कारण पदार्थ के कण एक साथ बंधे रहते है। (3) अंतरा- अणुक स्थान (intermolecular space) से आप क्या समझते है? उत्तर--पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान कोअंतरा- अणुक स्थान कहते हैं।       पदार्थ का वर्गीकरण (classification of matter) पदार्थ के भौतिक गुणों के आधार पर पदार्थ को तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है--  (a) ठोस             ...

रसायनशास्त्र क्या है। रसायनशास्त्र से आप क्या समझते है।

रसायनशास्त्र किसे कहते है। उत्तर:--विज्ञान की वह शाखा जिसमें पदार्थों के गुण, संघटन और संरचना का अध्ययन किया जाता है रसायन विज्ञान कहलाती है। (1) chemistry अर्थात् रसायन विज्ञान की उत्पत्ति मिस्र के प्राचीन शब्द 'कीमीया' से हुई है, जिसका अर्थ है काला रंग। मिस्र के लोग काली मिट्टी को 'केमि' कहते थे जिसका अर्थ है-- काला रंग (2) लेवोसिए (Levosier) को रसायन विज्ञान का पिता कहा जाता है।            रसायन विज्ञान की शाखाएं रसायन विज्ञान को निम्नलखित भागों में विभाजित किया गया है-- 1. अकार्बनिक रसायन विज्ञान :- रसायन विज्ञान की इस शाखा में तत्व,उनकी प्रकृति और उनसे बनने वाले यौगिकों का अध्ययन किया जाता है। 2. भौतिक रसायन विज्ञान :- इसमें भौतिक  अभिक्रियाओं के नियमों तथा सिद्धांतों का अध्ययन किया जाता है। 3. कार्बनिक रसायन विज्ञान :- इस  शाखा में कार्बन व उसके यौगिको का अध्ययन किया जाता है। 4. जैव रसायन विज्ञान :-  यह जीवन प्रणाली में अंतर्निहित रासायनिक परिवर्तन के अध्ययन से सबंधित है। 5. विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान :-  रसायन विज्ञान की इस शाखा...

विज्ञान क्या है? विज्ञान किसे कहते है? विज्ञान से आप क्या समझते हैं?

  विज्ञान किसे कहते है? उत्तर- सावधानीपुर्वक और कर्मबद्घ तरीके से किए गए प्रयोगों और परीक्षणों द्वारा प्राप्त ज्ञान को ही विज्ञान कहते हैं। विज्ञान कि दो शाखाएं है।      (1) भौतिक विज्ञान (physical science)      (2) जीवविज्ञान (life science) (1) भौतिक विज्ञान (physical science) :- भौतिक विज्ञान का संबंध निर्जीव पदार्थों और उनसे संबंधित घटनाओं से होता है। इसकी दो शाखाएं है--    (a)भौतिकी (physics)    (b)रसायनशास्त्र (chemistry) (2) जीवविज्ञान (life science) :- इस विज्ञान का संबंध सजीव पदार्थों और उनसे संबंधित घटनाओं से है। इनकी दो शाखाएं हैं--     (a) वनस्पतिविज्ञान (botany)       (b) प्राणी विज्ञान (zoology) अपनी विज्ञान का ज्ञान बढ़ाने के लिए इस साइट को जरूर देखे इस साइट पर आपको वर्ग 9 और 10 कक्षा के चैप्टर तथा किसी भी competative एग्जाम के basic se advance तक का ज्ञान प्राप्त होगा।                    🙏धन्यवाद 🙏